पूर्व मंत्री गिरफ़्तार ! मंत्री घपले नहीं करे जो, उसके जीवन को धिक्कार !!
सर्दी से मिली कुछ राहत ! फुटपाथों पर मरे मसीहे, पूरी नहीं कर सके चाहत ??
चुनाव-महासंग्राम में ! काला धन सबका आता है काम में !!
सोनिया ! इनके भाषण से विरोधियों, को हो जाये निमोनिया !!
समाजवादी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी ! वादे दे देंगे खाने को, अगर बनी सरकार हमारी !!
यूपी में साझा सरकार के आसार ! साझेदारी में ही होगा, सत्ता का मिलकर व्यापार !!
नरेन्द्र मोदी को झटका ! झटके को लगने से पहले, मोदी ने ज़मीन पर पटका !!
लोकायुक्त रहेंगे बरक़रार ! उसी तरह से, जैसे मोदी की सरकार ??
“बजट-सत्र में लायेंगे लोकपाल विधेयक !” इसी टाल भी सकते हैं क्या, सिर्फ़ क़यामत के आने तक ??
Enter your email address:
Delivered by FeedBurner
Subscribe in a reader