अगर पुलिस को हफ़्ता देता, बच भी सकता था इस बार

“लोकपाल बिल जल्दी वापस आयेगा !”
सरकारी बनकर वो वापस, आने पर पछतायेगा !!

कोतवाली के सामने झगड़ा !
पुलिस और झगड़े वालों में, कौन लगा था सबसे तगड़ा ??
बैंक में धोखाधड़ी !
नेताओं वाली यह आदत, इन सब को किस तरह पड़ी ??
कीटनाशक पिया !
ज़हर तलक नकली मिलता है, समय व्यर्थ बरवाद किया !!
जंगली जानवर का विवाहिता पर अत्याचार !
नेता भी तो इसी तरह से, जनता पर करते हैं, यार !!
नये वर्ष की शुभ कामनायें !
भ्रष्टाचारयुक्त भारत में, काहे की, किसको भिजवायें ??
जनसभा कर माँगे वोट !
नोट दिखाकर, अंगूरों की, बेलों पर भी टाँगे वोट !!
भारत आयेंगे ब्रिटिश जाँच अधिकारी !
जाँच नहीं करने की कीमत, लेकर जायेंगे वे भारी ??
दलबदलू को नकारेगी जनता !
किससे, क्या सलूक करना है, यह तो जनता का हक़ बनता !!
किडनैपर गिरफ़्तार !
अगर पुलिस को हफ़्ता देता, बच भी सकता था इस बार !!
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply