फुटपाथों पर मरे मसीहे, पूरी नहीं कर सके चाहत ??

पूर्व मंत्री गिरफ़्तार !
मंत्री घपले नहीं करे जो, उसके जीवन को धिक्कार !!

सर्दी से मिली कुछ राहत !
फुटपाथों पर मरे मसीहे, पूरी नहीं कर सके चाहत ??

 

गणतंत्र-दिवस की तैयारियाँ !
देखीं, ग़बन और घोटालों, वाली कई सवारियाँ ??

भीषण जाम !
वाहन आपस में बोले कि, चलो, मिला कुछ तो आराम !!

ख़ुदकुशी !
मज़बूरी में की वोटर ने, या की उसने ख़ुशी-ख़ुशी ??

टीम अन्ना अब पंजाब में शुरू करेगी अभियान !
वाणी में पंजाबी तड़का, तोड़े सरकारी अभिमान !!

जाली नोट !
अगर किसी वोटर को दोगे, देगा किसी और को वोट !!

समस्या !
जिसे रोज पैदा करने में, नेता करें तपस्या !!

धरना !
इसी जगह जीना है कुछ को, इसी जगह आख़िर में मरना !!

लूट !
अबकी बार मिली थाने से, इसमें कितने प्रतिशत छूट ??

You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply