फुटपाथों पर सोने वालो, ईश्वर रक्षा करे तुम्हारी

नरेन्द्र मोदी को झटका !
झटके को लगने से पहले, मोदी ने ज़मीन पर पटका !!

लोकायुक्त रहेंगे बरक़रार !
उसी तरह से, जैसे मोदी की सरकार ??

 

दिल्ली में शीतलहर जारी !
फुटपाथों पर सोने वालो, ईश्वर रक्षा करे तुम्हारी !!

चुनाव में बलवे की आशंका !
अफवाहें फैलाने हेतु, मुददा कोई उठाएं ढंग का !!

स्मोक बम फैंके जाने के बाद व्हाईट हाउस सील !
सील कराकर उन लोगों ने, बम को ऐसे किया जलील ??

यूपी में उमा को उम्मीदवार बना सकती है भाजपा !
यह निर्णय लेने से पहले, बीस बार “हे राम” जपा ??

ब्लड बैंक के घोटाले !
नये-नये या पहले वाले ??

जाँच हेतु आई टीम !
जाँच कराने से पहले ही, समझा दी थी पूरी थीम ??

निरीक्षण !
एक बार करके पछताए, लिया कभी ना करने का प्रण !!

प्रदर्शन !
है सबसे आसान रास्ता, जिससे सबका ख़ुश रहता मन !!

You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply