भारत के नेताओं पर है, आइडियाज़ का लम्बा दरिया

“मीडिया पर बाहरी नियंत्रण नहीं हो !”

जितना मुमकिन है वो अपने, इसी मुल्क़ में और यहीं हो !!
उत्तर प्रदेश चुनाव !
अबकी दफ़ा ना जाने कितने, बढ़ जायें वोटों के भाव ??
आचार संहिता का उल्लंघन !
इसे अगर खारिज़ करवाना, हो तो कितना ख़र्च करें धन ??
भाजपा सांसद को नोटिस !
सत्ताधीशों से बोलो कि, इस मौक़े को करें नहीं मिस !!
शव मिला !
किसका हूँ, यह कहने को, कुछ देर हिला ??
प्रणव मुखर्जी के संकेत !
आम बजट यूँ पेश करेंगे, जैसे मुट्ठी में हो रेत !!
बारिश के बाद !
पानी भरी हुईं सड़कों के, सँग कीचड़ आयेगी याद !!
पतंग को बनाया चुनाव-प्रचार का ज़रिया !
भारत के नेताओं पर है, आइडियाज़ का लम्बा दरिया !!
कचहरी में साँप !
ज़हर उगलते दिखे मुवक्किल, तो वो स्वयं गया था काँप !!
ट्रेन से कटा !
एक और वोटर चुनाव में, वोटिंग करने हेतु घटा !!
You can leave a response, or trackback from your own site.

Leave a Reply