समाजवादी पार्टी का घोषणा-पत्र जारी !
वादे दे देंगे खाने को, अगर बनी सरकार हमारी !!
यूपी में साझा सरकार के आसार !
साझेदारी में ही होगा, सत्ता का मिलकर व्यापार !!
दिल्ली में घने कोहरे के कारण !
शब्द सभी जम गये हवा में, जिनका किया गया उच्चारण ??
कई उड़ानें प्रभावित !
कुदरत कुछ भी कर सकती है, इससे यही हो रहा साबित !!
पाँच गैंगस्टर में निरुद्ध !
बिना बात पंगा लेने को, क्यों बोले थे पुलिस-विरुद्ध ??
सेना-प्रमुख !
दुःख में सब तब्दील हो गये, उन्हें मिले पद पर जो भी सुख !!
आयु-विवाद !
कुछ विवाद ऐसे होते हैं, समय व्यर्थ करते बरवाद !!
यूपी चुनाव !
भीड़ भले ही मिल जाये पर, वोटर का हो रहा अभाव !!
डाका !
अफ़सरान ने पूछा, “बोलो, कितने में बिकवायें इलाका ??”
चोरी !
माल सहित किसके थाने में, भिजवा दी नोटों की बोरी ??

Posted in 




